28 Mar 2024, 22:17:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शबाना आजमी के घायल होने की खबर परेशान करने वाली: मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 12:54AM | Updated Date: Jan 19 2020 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि अभिनेत्री शबाना आजमी के सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर परेशान करने वाली है।  मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सड़क दुर्घटना में शबाना आजमी के घायल होने की खबर परेशान करने वाली है....मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’
 
इसबीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ने भी अभिनेत्री के दुर्घटना में घायल होने पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि वह ‘उनके (शबाना आजमी) के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए’ प्रार्थना करते हैं।’’ गौरतलब है कि श्रीमजी आजमी की कार आज महाराष्ट्र में खालापुर टोल प्लाजा के समीप पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई। इसके तुरंत बाद अभिनेत्री को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »