16 Apr 2024, 23:42:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र अनिल शास्त्री कांग्रेस में होंगे शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 4:22PM | Updated Date: Jan 18 2020 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र और इस बार विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिये जाने से नाराज आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अनिल शास्त्री आज कांग्रेस में शामिल होंगे। शास्त्री दिल्ली विधानसभा के 2015 के चुनाव में द्वारका सीट से विजयी हुए थे। पार्टी ने उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया। उनके स्थान पर आप पार्टी ने हाल ही में दल में शामिल हुए कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के सुपुत्र विनय कुमार मिश्रा को टिकट दिया है। श्री मिश्रा ने शुक्रवार को आप उम्मीदवार के रूप में द्वारका से अपना नामांकन दाखिल किया। 
 
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि श्री शास्त्री आज पार्टी के दिल्ली मामलों के प्रभारी कांग्रेस महासचिव पी सी चाको और राज्य इकाई के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे। शास्त्री ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लड़े महाबल मिश्रा को लगभग 67 हजार मतों के बड़े अंतर से पराजित किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »