29 Mar 2024, 06:01:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने पर निर्भया की मां ने कही ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 11:28AM | Updated Date: Jan 18 2020 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। निर्भया की मां आशा देवी ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है। इस तरह की कुछ रिपोर्ट मीडिया में आई थीं कि आशा देवी कांग्रेस के टिकट पर नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने भी कहा है कि निर्भया की मां से हमारी चुनाव लड़ने को लेकर कोई बात नहीं हुई है। नई दिल्ली विधानसभा से अरविंद केजरीवाल विधायक हैं और एक बार फिर इस सीट से आप के उम्मीदवार हैं। 

शुक्रवार को चुनाव लड़ने को लेकर हुए सवाल पर निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, मेरी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। कुछ लोग मुझसे कांग्रेस से चुनाव लड़ने की बाबत सवाल कर रहे हैं लेकिन सच ये है कि मेरी कांग्रेस के किसी नेता से कोई बात नहीं हुई है। मैं सिर्फ अपनी बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ रही हूं। मेरी मांग सिर्फ इतनी है कि मेरी बेटियों के दोषियों को जल्दी से जल्दी फांसी हो। 

आशा देवी 2012 में दिल्ली में गैंगरेप के बाद कत्ल कर दी गईं छात्रा की मां हैं। आशा देवी बीते साल सालों में अपनी बेटी के रेपिस्टों को सजा के लिए लड़ रही हैं। इस मामले के चार दोषियों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। अदालत ने चारों को 22 जनवरी को फांसी देने का आदेश दिया है। 23 साल की पैरामेडिकल की छात्रा से दिसंबर 2012 में दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप हुआ था। इसके बाद उस पर रॉड से हमला किया गया था। छात्रा को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था, जहां 29 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »