28 Mar 2024, 15:29:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

20 जनवरी को BJP अध्यक्ष बनेंगे जेपी नड्डा, मोदी होंगे प्रस्तावक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 10:30AM | Updated Date: Jan 18 2020 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को 20 जनवरी के पहले नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी की ओर से कहा गया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 20 जनवरी को होगी। यदि आवश्यक हुआ तो चुनाव 21 जनवरी को होगा। सूत्रों के मुताबिक, नड्डा निर्विरोध निर्वाचित होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी उनके नाम के प्रस्तावक होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह ने यहां यह घोषणा की। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र सुबह 10 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक भरे जाएंगे और 13:30 बजे नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। सिंह के अनुसार नामांकन पत्र 13:30 बजे से 14:30 बजे तक वापस लिये जा सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 21 जनवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से दो बजे के बीच मतदान कराया जाएगा।

सिंह ने कहा कि पिछले कुछ माह से बूथ से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तरीय सांगठनिक चुनाव चल रहे थे और अब तक 75 प्रतिशत बूथ समितियां, 50 प्रतिशत मंडल समितियों, 60 प्रतिशत जिला समितियों का चुनाव होने के बाद 21 प्रांतों में प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव संपन्न हो गया है। इसके बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की गयी है। बताया गया है कि माह के अंत में एक दिन के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक दिल्ली में बुलाई जा सकती है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »