29 Mar 2024, 02:59:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एक्‍शन में गडकरी- नाकारा अधिकारियों की करेंगे छुट्टी, दी ये नसीहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 12:08PM | Updated Date: Jan 16 2020 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। 22 दिसम्बर को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं में फंसी 89,000 करोड़ रुपए की रकम के देश की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पर टिप्पणी करते हुए अपने विभाग के वरिष्ठï अफसरों को विभिन्न परियोजनाओं के काम में तेजी लाने की नसीहत दी थी।
 
नितिन गडकरी ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों से तेजी से निर्णय लेने को कहा. उन्होंने कहा महीनों फाइलें अटकाने की जगह तीन दिन में उनका टिपटारा कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो अफसर काम नहीं करेंगे, उन्हें जबरन सेवा निवृत्ति दे दी जाएगी। गड़करी ने कहा कि उन्होंने अपने मंत्रालय में नाकारा अधिकारियों की सूची मांगी है, ताकि उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सके।  इ
 
ससे पहले, गडकरी ने सोमवार को भी काम नहीं करने वाले अधिकारियों को आगाह किया था। उन्होंने कहा था कि ये अधिकारी न तो स्वयं निर्णय लेते हैं और न ही दूसरे को काम करने देते हैं। ऐसे अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »