29 Mar 2024, 07:41:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस का दोहरा चरित्र हुआ उजागर : लक्ष्मीकान्त भारद्वाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 5:53PM | Updated Date: Dec 15 2019 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। भारतीय जनता के प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकान्त भारद्वाज ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का राग अलापने वाली कांग्रेस ने आज प्रदेश की पुलिस को अहमदाबाद भेजकर एक कलाकार को गिरफ्तार करवाने का जो शर्मनाक काम किया है उसकी जितनी भी निंदा की जाये वह कम है। भारद्वाज ने कहा कि सिर्फ वीडियो बनाने के जुर्म में अभिनेत्री पायल रोहतगी को गिरफ्तार करवाया, जबकि प्रदेश में दुष्कर्म, हत्या एवं पुलिस पर गोली चलाने वाली जैसी घटनाओं के अपराधी खुले में घूम रहे है, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और न ही उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। यह कांग्रेस के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »