19 Apr 2024, 06:57:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नागरिकता विरोध - मथुरा में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 5:34PM | Updated Date: Dec 15 2019 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने मथुरा रोड को जाम करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया। 
 
प्रदर्शनकारियों ने मथुरा रोड के पास एक डीटीसी बस में आग लगा दी है। इसके अलावा जुलना में भी एक बस में आग लगा दी गई है। सूर्या होटल के पास भी प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े लेकिन प्रदर्शनकारी जुलेना में रुके हुए हैं। 
 
पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को वापस जाने की गुजारिश कर रही है लेकिन प्रदर्शनकारी जुलेना से पीछे हटने को तैयार नहीं है। यहां हालात तनावपूर्ण है। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी ‘संविधान बचाओ’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ के नारे लगा रहे हैं। सीएए के खिलाफ जामिया नगर भी आज बंद है और हजारों की तादाद में लोग सड़कों पर मार्च कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोग दो किलोमीटर लंबी मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग पर मार्च कर रहे हैं। 
 
ओखला मोड़ के पास बड़ी संख्या में लोग जमा हैं और सीएए के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा कालिंदी कुंज के पास भी बड़ी संख्या में लोग जमा हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है सरकार मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए ऐसे कानून लेकर आ रही है। सरकार मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाना चाहती है। जामिया विश्विद्यालय में हालांकि शीतकालीन छुट्टी की घोषणा हो गई है लेकिन आज स्थानीय लोगों के साथ छात्र भी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »