28 Mar 2024, 23:06:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

असम बेहाल - पाकिस्तान जैसे हुए हालात- प्‍याज 250 तो चिकन 500 रूपए किलो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 11:45AM | Updated Date: Dec 15 2019 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। असम की राजधानी गुवाहाटी में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्‍तव्‍यस्‍त कर दिया है। राज्य असम के हालात पाकिस्तान की तरह हो चुके हैं। यहां पर प्याज, सब्जी, दूध और चिकन जैसी चीजों की कीमतें आसमान पर पहुंच चुकी है। यह राज्य गंभीर खाद्यान संकट से गुजर रहा तथा आसमान छूती कीमतों के बीच एटीएम भी खाली हो गए हैं और नकदी का भारी संकट पैदा हो गया है। इतना नहीं बल्कि तेल की सप्‍लाइ नहीं हो पाने के कारण पेट्रोल पंप भी खाली हो गए हैं।
 
पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी में प्‍याज की कीमत 250 रुपये तथा आलू की कीमत 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। चिकन की कीमत तो 500 रुपये प्रति किलो और मछली 420 प्रति किलो बिक रही है। पालक का एक बंडल आमतौर पर 10 रुपये में बिकता है लेकिन अब यह 60 रुपये किलो बिक रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »