29 Mar 2024, 06:47:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कैब के विरोध में नागा छात्रों का छह घंटे का बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 12:03PM | Updated Date: Dec 14 2019 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोहिमा। नागा स्टूडेंट्स फेडरेशन ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शनिवार को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक का राज्यव्यापी बंद का आयोजन किया है जिससे जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। एनएसएफ के उपाध्यक्ष डेइवी यानू और महासचिव लिरेईमो आर किकॉन ने प्रेस को विज्ञप्ति जारी करके सभी नागा बहुल क्षेत्रों में आज सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक बंद राज्यव्यापी बंद का आव्हान किया। बयान में पूर्वोत्तर राज्यों के मूल निवासियों को विश्वास में लिये बगैर केन्द्र द्वारा सीएबी विधेयक को पारित करने की कड़ी आलोचना की करते हुए कहा गया कि यह कानून पूर्वोत्तर राज्यों के मूल निवासियों के हितों और भावनाओं के खिलाफ है।

एनएसएफ ने कहा,‘‘हम कैब का कभी भी समर्थन नहीं करेंगे। यह कन्सेशनल लाइंस पर पूर्वोत्तर के लोगों को बांटने के लिए केन्द्र का अंतिम हथियार है।’’बंद से हालांकि परीक्षार्थियों,ड्यूटी पर तैनात मेडिकल स्टाफ, मीडिया कर्मियों और शादी के कार्यक्रम में जाने वाले लोगों को रियायत दी गई है। एनएसएफ ने कहा,‘‘सीएबी कानून भेदभावपूर्ण और मूल निवासियों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। उसने संपूर्ण पूर्वोत्तर राज्यों को इस कानून के दायरे से अलग रखने की मांग की। उसने कहा कि नार्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन के साथ मिलकर आवश्यक  लोकतांत्रिक और कानूनी प्रक्रियाओं के तहत पुरजोर कोशिश की जायेगी कि इस कानून से पूर्वोत्तर क्षेत्र एक छोटा भी इस कानून से प्रभावित नहीं हो। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »