29 Mar 2024, 00:44:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अर्थव्यवस्था की आर्थिक सुधारों का असर दिख रहा है : सीतारमण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 2:03AM | Updated Date: Dec 14 2019 2:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि अर्थव्यवस्था की हालत में सुधार करने के लिए सरकार के प्रयासों का असर जमीनी स्तर पर दिखायी दे रहा है। सीतारमण ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था में सुधार करने और निवेश बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं।
 
इसका असर दिखाई दे रहा है। देश में निवेश  बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती को दूर करने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बैकिंग व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है और बुनियादी ढ़ांचे में निवेश हो रहा है। इस अवसर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यिन और केंद्रीय राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय मौजूद थे।
 
प्याज की बढ़ रही कीमतों पर सीतारमण ने कहा कि सरकार प्याज का आयात कर रही है और इसके दाम कम  होने लगे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार उद्योगों की चुनौतियों का समाधान करती है और उनको हरसंभव मदद उपलब्ध करायेगी। उन्होंने कहा कि उद्योगों और संबद्ध पक्षों के साथ बजट पूर्व परामर्श सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा। सरकार तेजी के साथ उद्योगों की समस्याओं का समाधान कर रही है और भविष्य में भी सरकार की यही रणनीति रहेगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »