28 Mar 2024, 21:51:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चश्मदीदों की आपबीती - जलने के बाद भी 1 किमी तक पैदल चली पीड़िता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 11:35AM | Updated Date: Dec 6 2019 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उन्नाव में गुरुवार सुबह रेप पीड़िता को जिंदा जलाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना गुरूवार सुबह उस दौरान हुई जब पीड़िता एक स्थानीय अदालत में बलात्कार केस की सुनवाई के लिए जा रही थी। लेकिन 5 युवक नहीं चाहते थे कि वह कोर्ट तक पहुंचे, इसलिए उन्होंने पीड़िता को जिंदा आग के हवाले कर दिया। 
 
वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रामीणों ने बताया कि 90 फीसदी जलने के बाद भी पीड़िता घटनास्थल से एक किलोमीटर तक पैदल चली थी। इसके बाद उसने घर के बाहर काम कर रहे एक व्यक्ति से मदद भी मांगी। ग्रामीणों ने बताया कि जलने के बाद भी पीड़िता घटनास्थल से एक किलोमीटर तक पैदल चलकर आई। इसके बाद उसने घर के बाहर काम कर रहे एक व्यक्ति से मदद मांगी। पीड़िता ने खुद ही 112 पर फोन किया और पुलिस से आपबीती बताई। पीड़िता के फोन के बाद ही पीआरवी और एंबुलेंस पहुंची थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »