19 Apr 2024, 11:56:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मालवहन की लागत घटाने से विदेश व्यापार बनेगा प्रतिस्पर्धी : फियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 1:03AM | Updated Date: Dec 6 2019 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय निर्यातक महासंघ अगले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी में द्वितीय ‘मालवहन सम्मेलन’ - लॉजिक्स इंडिया 2019 का आयोजन करेगा जिसमें देश - विदेश की 300 से अधिक कंपनियां हिस्सेदारी करेंगी। फियो के अध्यक्ष शरद कुमार सराफ ने गुरुवार को यहां बताया कि यह सम्मेलन लॉजिक्स इंडिया 2019  अगले सप्ताह 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक होगा और इसमें तीन सौ से अधिक अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कंपनियां और अन्य पक्षकार में भाग लेंगे। सम्मेलन में लगभग 25 से अधिक देश सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन को  एक क्षमतावान मालवहन प्रणाली वैश्विक प्रतिस्पर्धी बनने एवं व्यापार की सुविधा और उनके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे न केवल लागत में कमी आती है बल्कि जवाबदेही भी बढ़ती है। फियो देश में एक कुशल मालवहन प्रणाली के  लिए सभी प्रकार के प्रयास कर रहा है। लॉजिक्स इंडिया अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए मालवहन सुविधा को सक्षम करेगा और माल के कुशल और लागत प्रभावी प्रवाह प्रदान करने में मदद करेगा। फियो के महानिदेशक और मुख्यकारी अधिकारी डॉ. अजय सहाय ने कहा कि  भारत को 2032 तक 10 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए देश के बुनियादी ढांचे पर अपने वार्षिक खर्च को लगभग दोगुना करके 200 अरब डॉलर के स्तर पर ले जाने की आवश्यकता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »