29 Mar 2024, 17:44:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गडकरी का दावा - बन रही है कंक्रीट की सड़कें, 100 साल तक...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2019 1:56PM | Updated Date: Dec 5 2019 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि मौजूदा समय में कंक्रीट के राजमार्गों का निर्माण किया जा रहा है जिन पर आने वाले 100 साल में भी गड्ढे नहीं बनेंगे। सदन में रमा देवी, अरविंद सावंत, के. सुरेश, राजीव रंजन सिंह और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में गडकरी ने यह भी कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राजमार्गों की रैकिंग की जा रही है। यह रैंकिंग सड़क सुरक्षा से जुड़े मानकों के आधार पर तैयार होगी।
 
गडकरी ने कहा किराजमार्गों के निर्माण की गुणवत्ता में किसी तरह की कमी और भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ने सांसदों का आह्वान किया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में राजमार्गों के निर्माण की स्थिति और इससे जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराएं जिस पर वह तत्काल कदम उठाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »