24 Apr 2024, 01:18:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेना के उत्तरी कमांडर रणवीर ने राजौरी-पुंछ का दौरा किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2019 12:26AM | Updated Date: Dec 5 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। भारतीय सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफटिनेंट जनरल रणवीर सिंह ने व्हाइट नाइट कमांडर जनरल हर्ष गुप्ता के साथ बुधवार को पाकिस्तानी सेना के संघर्ष विराम के उल्लघन को देखते हुए पुंछ और राजौरी सेक्टर का दौरा किया। दौरे के दौरान जवानों ने कमांडर को ताजा हालात के बारे में जानकारी दी और नियंत्र रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के दौरान होने वाली कठिनाइयों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। 

सेना कमांडर ने जवानों से मुलाकात की और उनके जज्बे की सराहना की। उन्होंने जवानों से मुस्तैद रहने और हमेशा जंग के लिए तैयार रहने के लिए कहा और जवानों की तैयारियों की भी सराहना की। सेना के कमांडक ने पुंछ सेक्टर के सेक्लू गांव में वहां रह रहे लोगों से भी मुलाकात की। सिंह ने वहां के निवासियों के सेना के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति स्थापित करने के प्रयास की भी सराहना की। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »