23 Apr 2024, 18:59:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार की गलत नीतियों से चौपट हो रही अर्थव्यवस्था : विपक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2019 12:02AM | Updated Date: Dec 5 2019 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को विपक्ष ने देश की खराब होती अर्थव्यवस्था के लिए केंद्र सरकार की मौजूदा नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इसके कारण अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है तथा इसे पटरी पर लाने के लिए आर्थिक नीतियों में बदलाव की आवश्यकता है। वर्ष 2019-20 के लेखानुदान की अनुपूरक मांगों पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए विपक्षी सदस्यों ने महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बजट में कटौती किये जाने की निंदा करते हुए कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों का ही नतीजा है कि देश का सकल घरेलू उत्पाद घटता जा रहा है। 

कांग्रेस के शशि थरूर ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि देश का हर क्षेत्र मंदी की मार से जूझ रहा है, चाहे वह पर्यटन हो या उद्योग धंधा। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का ही नतीजा है कि देश की अर्थव्यवस्था चौपट होती जा रही है। थरूर ने कहा कि अब सही समय आ गया है जब सरकार को अपनी आर्थिक नीतियों में सुधार करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने का प्रयास करना चाहिए। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा गरीबी रेखा के नीचे जा रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »