28 Mar 2024, 15:19:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केजरीवाल की मुफ्त वाई फाई सुविधा पर बरसे गौतम गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2019 3:31PM | Updated Date: Dec 4 2019 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुफ्त वाई-फाई सर्विस देने की घोषणा को लेकर गौतम गंभीर ने तंज कसा है। बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक बार फिर चुनाव से ठीक पहले झूठ बोल रहे हैं और ये सबकुछ उनकी वोट बैंक की राजनीति है। गंभीर ने साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे बहुत बड़े झूठे हैं।
 
गौतम गंभीर ने कहा, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर लोगों से झूठ बोला है। वह बहुत बड़े झूठे हैं। उन्होंने यही बात 4.5 साल पहले कही थी और अब जबकि चुनाव में दो महीने हैं, वे फिर वही बात दोहरा रहे हैं। चुनाव नजदीक आर रहे हैं और इसलिए वे वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »