20 Apr 2024, 18:01:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रेप के आरोपी नित्यानंद ने आइलैंड पर बसाया अपना 'कैलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2019 1:26PM | Updated Date: Dec 4 2019 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश छोड़कर फरार हुए रेप के आरोपी नित्यानंद ने खुद का अलग देश बसा लिया है. इक्वाडोर में उसने एक द्बीप खरीदकर उसका नाम नाम कैलासा रखा है। त्रिनिदाद और टोबैगो के करीब स्थित उसके इस देश को हिंदू राष्ट्र बताया गया है। नित्यानंद ने निजी द्बीप पर बसाए गए अपने देश के लिए राष्ट्रध्वज, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय फूल और राष्ट्रीय पेड़ भी घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं, वेबसाइट पर उसने अपने देश के विधान, संविधान और सरकारी ढांचे की भी जानकारी दी है। वह अपने देश को मान्यता दिए जाने की कवायद कर रहा है। उसने कहा है कि यह देश सीमा विहीन होगा। नित्यानंद कैलासा की महान हिंदू राष्ट्र की नागरिकता हासिल करने के लिए डोनेशन की भी अपील की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »