18 Apr 2024, 19:00:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

NASA के दावे पर बोले ISRO प्रमुख - हमने पहले ही ढूंढ लिया था विक्रम लैंडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2019 11:43AM | Updated Date: Dec 4 2019 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। चंद्रयान के विक्रम लैंडर को लेकर बुधवार को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के खुलासे के एक दिन बाद ही अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख के. सिवन ने कहा कि हमने पहले ही विक्रम लैंडर को ढूंढ लिया था। सिवन ने कहा कि नासा से पहले हमारे ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर को ढूंढा था और इसकी जानकारी हमने पहले ही दे दी थी। उन्होंने कहा कि आप पीछे जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
 
बता दें कि दो दिन पहले ही नासा के लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर (LRO) ने चांद की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा तलाशने का दावा किया था। नासा ने कहा था कि चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा क्रैश साइट से 750 मीटर दूर मिला है। नासा ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी था। नासा ने विक्रम लैंडर का मलबा ढूंढने का क्रेडिट चेन्नई के इंजीनियर शनमुगा सुब्रमण्यम को दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »