29 Mar 2024, 17:12:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रियंका के घर पर सुरक्षा चूक की जांच के आदेश: शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2019 1:45AM | Updated Date: Dec 4 2019 1:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर सुरक्षा चूक के मामले में तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित किया गया है और इसकी उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिये गये हैं। शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में एसपीजी सुरक्षा संशोधन विधेयक पर हुई चर्चा के जवाब में बताया कि इस मामले में तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित किया गया है और इसकी उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि यह 25 नवंबर का मामला है। 

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सांसद और वाड्रा के भाई राहुल गांधी तथा उनके पति राबर्ट वाड्रा अमूमन उनसे मिलने के लिए सीधे चले जाते हैं और उनकी गाडियों को जांच के लिए रोका नहीं जाता है। उस दिन भी सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी गयी थी कि गांधी काले रंग की टाटा सफारी में उनसे मिलने के लिए आयेंगे। शाह ने कहा कि उस दिन गांधी के आने के समय ही एक काले रंग की टाटा सफारी प्रियंका गांधी वाड्रा के निवास के पास आयी और अंदर प्रवेश कर गयी। बाद में पता चला कि उस गाडी में कांग्रेस की मेरठ जिले की कार्यकर्ता शारदा त्यागी आयी थी। उनके साथ कुछ और लोग भी थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »