19 Apr 2024, 19:37:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चिदंबरम बोले - भारत की अर्थव्यवस्था को अब भगवान ही बचाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2019 1:30PM | Updated Date: Dec 3 2019 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की गिरती अर्थव्यवस्था पर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की जीडीपी पर की गई टिप्पणी को लेकर पूर्व वित्त मंत्री ने अपने ट्वीट में सरकार पर तंज सका है। उन्होंने लिखा कि, भारत की अर्थव्यवस्था को अब भगवान ही बचाए। बता दें कि, मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में जीडीपी ग्रोथ रेट घटकर 4.5 फीसदी पर आ गई है।
 
गौरतलब है कि, संसद में अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार को घेरे जाने पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था कि, जीडीपी को महाभारत और रामायण मान लेना ठीक नहीं है क्योंकि अब भारत में जीडीपी का कोई मतलब नहीं रह गया है। निशिकांत के इसी बयान को लेकर पी चिदंबरम ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया कि, जीडीपी के आंकड़ों का कोई मतलब नहीं रहा गया है। आयात शुल्क में बढ़ोतरी की जाएगी और निती कर में कटौती होगी, देश में अर्थव्यवस्था में सुधार को लेकर भारतीय जनता पार्टी का यह विचार है। पी चिदंबरम ने ट्वीट के अंत में लिखा, भारत की अर्थव्यवस्था को अब भगवान ही बचाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »