25 Apr 2024, 16:13:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

NCR में 2 बच्चों की हत्या कर पति-पत्नी ने 8वीं मंजिल से लगाई छंलाग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2019 1:24PM | Updated Date: Dec 3 2019 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के पॉश इलाके इंदिरापुरम में मंगलवार तड़के एक शख्स ने दो बच्चों की हत्या कर अपनी पत्नी के साथ 8वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में व्यक्ति और उसकी पत्नी की घटनास्थल पर मौत हो गई। इस घटना के पीछे की वजह आर्थिक तंगी बताई जाती है। घटना कृष्णा सफायर अपार्टमेंट की है।
 
घटनास्थल पर मौजूद गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया, "मंगलवार तड़के सूचना मिली की कृष्णा-अप्रा सफायर की 8वीं मंजिल से तीन लोगों ने छलांग लगा दी है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को एक व्यक्ति और एक महिला मृत मिले और गंभीर रूप से घायल दूसरी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के फ्लैट को खोलकर देखा गया तो उसमें लगभग 11 वर्षीय लड़की और लगभग 13 वर्षीय एक लड़के के शव भी मिले।
 
उन्होंने कहा, "जांच में पता चला कि वह व्यक्ति लगभग डेढ़ महीने पहले इस घर में आया था। पता चला है कि आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने आत्महत्या की है। फ्लैट की दीवार पर सुसाइड नोट मिला है। उसकी जांच की जा रही है। ज्यादा जानकारी आगे की जांच के बाद पता चलेगी। मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।
 
घटना से पूर्व भी काफी देर तक फ्लैट से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आती रही थीं। उसके कुछ देर बाद ही कॉलोनी के चौकीदार को 8वीं मंजिल की बालकनी से कुछ लोगों के नीचे गिरने की सूचना मिली। अपार्टमेंट के चौकीदारों और यहां रहने वालों ने पुलिस को यह जरूर बताया कि घर में दो-दो बीबियों को लेकर आए-दिन तू तू मै मै होती रहती थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »