29 Mar 2024, 14:52:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हैदराबाद रेप कांड से डरी महिलाएं - मांगा बंदूक का लाइसेंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2019 12:59PM | Updated Date: Dec 3 2019 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेलंगाना। हैदराबाद में महिला डॉक्‍टर के साथ हुई हैवानियत के बाद पूरे देश में उबाल है। सड़क से लेकर संसद तक लोग आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच तेलंगाना की एक महिला लेक्चरर ने पुलिस आयुक्त को ईमेल भेजकर बंदूक का लाइसेंस दिए जाने की मांग की है। तेलंगाना के शहर खम्मम के एक कॉलेज में पढ़ने वाली एन फातिमा नफीस का कहना है कि राज्य में औरतों पर बढ़ते अपराधों को देखते हुए उन्होंने बंदूक के लाइसेंस की मांग की है। इसके लिए उन्होंने पुलिस आयुक्त एन रविंद्र रेड्डी को ईमेल किया है।
 
फातिमा का कहना है कि उन्हें बाहर निकलने से डर लगता है। वह हनमकोंडा के दीनदयाल नगर इलाके में रहती हैं और घर आने में अक्सर उन्हें देर हो जाती है। इसी को लेकर उन्हें चिंता है। उनके इलाके में रहने वाली एक लड़की की पिछले दिनों हत्या कर दी गई थी। इसी वजह से अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें बंदूक का लाइसेंस चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »