29 Mar 2024, 11:03:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 5:31PM | Updated Date: Dec 2 2019 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटोटे क्षेत्र में  सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड होने की रिपोर्ट हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे इस राजमार्ग पर बाटोटे क्षेत्र में दो संदिग्ध लोगों ने इस वाहन को रूकवाने की कोशिश की लेकिन सतर्क चालक ने वाहन नहीं रोका और समीप की सेना चौकी पर जाकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद मौके पर एक क्विक रिएक्शन टीम को भेजा गया जहां दोनो तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। मौके पर सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान मौजूद हैं और यह अभियान अभी भी जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »