29 Mar 2024, 13:29:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

डिफेन्स एक्सपो के लिए पेड़ काटाने का मामला राज्यसभा में उठा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 4:13PM | Updated Date: Dec 2 2019 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लखनऊ में गोमती नदी के किनारे 300 एकड में आयोजित होने वाले डिफेन्स एक्सपो 2020 के लिए 63 हजार से अधिक पेड़ काटे जाने का मुद्दा सोमवार को राज्यसभा में उठा और इस एक्सपो को किसी दूसरे स्थान पर आयोजित करने की मांग की गयी। समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान ने शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि सदन में पर्यावरण को लेकर प्राय: चर्चा की जाती है लेकिन लखनऊ में 63 हजार से अधिक पेड़ काटे जा रहे हैं।
 
खान ने डिफेन्स एक्सपो के लिए हजारों पेड़ काटे जाने की योजना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन अच्छी बात है लेकिन यह लखनऊ में किसी ऐसी जगह भी आयोजित किया जा सकता है जहां पेड़ काटने की जरूरत ही न पड़े। उन्होंने कहा कि एक आयोजन के लिए हजारों पेड़ काटा जाना पर्यावरण की दृष्टि से कतई उचित नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »