24 Apr 2024, 07:17:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हैदराबाद केस से हिली संसद - राजनाथ बोले- कानून बनाने को तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 1:15PM | Updated Date: Dec 2 2019 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर पूरे देश में उबाल है। हैदराबाद मामले पर लोकसभा में 12 बजे चर्चा हुई। वहीं राज्यसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने इस मामले उठाया। उन्होंने राज्य सरकार से इससे सख्ती से निपटने के लिए कहा। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश में जो घटनाएं घट रही हैं उनपर संसद भी चिंतित है।राजनाथ सिंह बोले- हम कानून बनाने को तैयार। 
 
राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि इस घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ है। इससे हर किसी को दुख पहुंचा है। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। महिलाओं के खिलाफ इस तरह के अपराधों से निपटने के लिए हम एक कानून बनानै को तैयार हैं बशर्ते पूरा सदन इस पर सहमत हो।
 
तेलंगाना से कांग्रेस सांसद यूकेएन रेड्डी ने लोकसभा में कहा, 'एक महिला डॉक्टर का अपहरण करके, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसके बाद उसकी हत्या करके उच्च सुरक्षा क्षेत्र में जला दिया गया। घटना के कारणों में से एक शराब की अंधाधुंध बिक्री है। हम मांग करते हैं कि एक फास्ट ट्रैक कोर्ट बने और आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »