19 Apr 2024, 22:43:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आरोपी की मां बोलीं - लड़की की तरह मेरे बेटे को भी जिंदा जला दो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 12:54PM | Updated Date: Dec 2 2019 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। हैदराबाद में डॉक्टर के साथ निर्मम रेप और हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। आरोपियों के परिवारों ने कहा है कि उनके बेटों को अगर मौत की सजा दी जाती है तो वे विरोध नहीं करेंगे। एक आरोपी की मां ने कहा है कि आरोपियों को जिंदा जला देना चाहिए। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एक आरोपी की मां ने कहा है- ‘जैसा उसने उस लड़की के साथ किया है वैसे ही उसे जिंदा जला दो। 
मैं डॉक्टर के परिवार का दर्द समझती हूं। मेरी भी एक बेटी है और मैं समझ सकती हूं कि वो परिवार किस दर्द से गुजर रहा होगा।
 
मेरे बेटे ने जघन्य अपराध किया है उसे सजा मिलनी चाहिए। उसे फांसी दी जाए या जिंदा जलाया। आरोपी की मां ने ये भी बताया कि जिस दिन पुलिस उनके घर पूछताछ के लिए आई थी, उसी दिन उनके पति ने शर्म से घर छोड़ दिया। वहीं दूसरे आरोपियों के परिवारवालों का भी ये कहना है कि वो उनको सजा दिलाना चाहते हैं।
 
वेटनरी डॉक्टर के सामूहिक बालात्कार और हत्या मामले में चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है। चारों पर हैदराबाद के पास शमशाबाद टोल प्लाजा पर 27 साल की वेटनरी डॉक्टर से रेप कर हत्या का आरोप है। इन्हें अब शादनगर थाने से चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस ने जोलू शिवा (20), जोलू नवीन (20), मोहम्मद आरिफ (26) और चिंताकुंता चेन्नाकेशावुलु (20) को मामले में आरोपी बनाया है। चारों नारायणपेट जिले के रहने वाले हैं। उनपर IPC की धारा 302 (हत्या), 375 (बलात्कार) और 362 (अपहरण) का मामला दर्ज किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »