25 Apr 2024, 09:20:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चेन्नई की मरीना बीच उगल रही 'जहर', सफेदा झाग देख....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 12:52PM | Updated Date: Dec 2 2019 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। तमिलनाडु स्थित चेन्नई के लिए नंवबर का आखिरी दिन यानी 30 तारीख काफी परेशान करने वाला साबित हुआ। 30 नवंबर की सुबह जब लोग उठे तो उन्होंने मरीना बीच पर सफेद झाग दिखे। इतना ही इलाके के आस पास रहने वालों को बदबू का एहसास भी हुआ। इस बीच शुक्रवार को चेन्नई के मरीना बीच पर भी प्रदूषण का असर दिखाई दिया जब अचानक समुद्र की लहरों के साथ सफेद झाग निकलने लगा। मरीना बीच पर अचानक हुए इस परिवर्तन ने लोगों को चौंका दिया।
 
समुद्री लहरों के साथ आया यह सफेद मरीना बीच के पास के मकानों तक पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि इस झाग की वजह काफी समय से हो रही बारिश भी हो सकती है। बारिश होने से नदियों के पानी का बहाव समुद्र में तेज हो जाता है और वो अपने साथ तेजी से समुद्र में कचरा लाती है। इस वजह से भी तट पर झाग देखी जा सकती है। हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि जब तेज हवाएं चलती है तो इस प्रकार का झाग बन जाता है। वर्ष 2018 में भी मरीना बीच पर इस तरह का झाग देखने को मिला था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »