20 Apr 2024, 02:25:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्रीय मंत्री का अजीब बयान - फडणवीस ने केंद्र को नहीं लौटाए पैसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 12:33PM | Updated Date: Dec 2 2019 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े ने एक बार फिर अजीबोगरीब बयान देकर बीजेपी की फजीहत करा दी है। हेगड़े ने दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस 40 हजार करोड़ बचाने के लिए 80 घंटे के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। हेगड़े के इस बयान के बाद तुरंत फडणवीस ने ऐसी खबरों को झूठा करार दिया और हेगड़े के बयान पर नाराजगी भी जताई।
 
हेगड़े ने शायद सोशल मीडिया पर चल रही है खबरों को पढ़कर ये बयान दे डाला और अपनी ही पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। अनंत कुमार हेगड़ेक्या हमें मालूम नहीं था कि हमारे पास बहुमत नहीं है, लेकिन फिर भी फडणवीस मुख्यमंत्री बन गए, क्योंकि सीएम के पास केंद्र के 40 हजार रुपये थे। शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी सत्ता में आने के बाद उस फंड का दुरुपयोग करते हैं, इसलिए फडणवीस ने सीएम बनकर 15 घंटे के अंदर वो फंड केंद्र को लौटा दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »