29 Mar 2024, 00:38:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस विपक्ष के नेता चुने गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 12:45AM | Updated Date: Dec 2 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को विधानसभा में सर्वसम्मति से विपक्ष का नेता चुन लिया गया है। इस पद के लिए जब विधानसभा अध्यक्ष नवभारत पटोले ने रविवार को फडणवीस का नाम पुकारा तो महा विकास अघाडी और विपक्षी सदस्यों ने मेजें थपथपाकर  उनका समर्थन किया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अन्य नेताओं जयंत पाटिल, एकनाथ शिंदे और बालासाहब थोराट ने फडणवीस को बधाई दी और उनका स्वागत किया।

फडणवीस अक्टूबर 2014 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री बने थे और इसके बाद पिछले माह उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।  उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। फडणवीस(49) का ताल्लुक नागपुर से है और वह पहली बार 1997 में नागपुर नगर निगम में पांच वर्ष के लिए पार्षद चुने गए थे और वह देश में दूसरे युवा प्रत्याशी थे जो इस पद पर निर्वाचित हुए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »