28 Mar 2024, 21:06:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेसी विधायक को दी चुनौती - आ रही हूं जला देना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2019 1:51PM | Updated Date: Dec 1 2019 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने शनिवार को कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी को खुद को जिंदा जलाने की चुनौती देते हुए कहा कि वह 8 दिसंबर को उनके घर आ रही हैं। प्रज्ञा ने ट्वीट करके कहा, 'कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है। 1984 मैं सिखों को और नैना साहनी को तंदूर में जलाने तक का। राहुल गांधी ने आतंकी कहा और उनके विधायक गोवर्धन दांगी मुझे जलाएंगे। ठीक है तो मैं आ रही हूं ब्यावरा उनके निवास मुल्तानपुरा पर दिनांक 8 दिसंबर 2019 समय शाम 4:00 बजे। जला लीजिए।'
 
बता दें कि नाथूराम गोडसे पर प्रज्ञा के बयान की आलोचना करते हुए दांगी ने गुरुवार को कहा था, 'संसद में बैठकर भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर कहती हैं कि नाथूराम गोडसे देशभक्त था। इससे घिनौनी या खराब बात नहीं हो सकती। हम इस बात की घोर निंदा करते हैं। प्रज्ञा ठाकुर कभी आएंगी तो हम उनका पुतला नहीं, उन्हें पूरा जला देंगे।' दांगी ने बाद में माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने तैश में आकर यह बात कह दी थी और वह अहिंसा में विश्वास रखते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »