20 Apr 2024, 09:48:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

डॉ. प्रियंका रेड्डी के हत्यारों को फांसी देने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2019 1:13AM | Updated Date: Dec 1 2019 1:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में गत 27 नवम्बर की रात पशु चिकित्सक डा. प्रियंका रेड्डी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी जला कर हत्या करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर आज यहां समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च और रोष प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च और रोष प्रदर्शन शहर के मुख्य बाजार भगत  चौक से शुरू होकर सुभाष चौक पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
 
इन सभी ने नम आंखों से डॉ. रैडी के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। इनका यह भी कहना था कि यदि निर्भया कांड के दोषियों को फांसी पर लटका दिया जाता, तो शायद डॉ. रैडी दंरिदों का शिकार न होती। उल्लेखनीय है कि गत 27 नवम्बर की रात करीब सवा नौ बजे डा. रेडी हैदराबाद-बंगलुरू राजमार्ग पर  स्कूटी पंचर होने के बाद टॉल प्लाजा पर मदद तलाश रहीं थीं कि चार लोग मदद का झांसा देकर उसे पास की सुनसान जगह ले गये तथा सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी जिंदा जलाकर निर्मम हत्या कर  दी। अगले दिन डा. रेडी का अधजला शव बरामद किया गया था। इससे पहले शुक्रवार को हरियाणा पंजीकृत पशु चिकित्सक संघ ने भी तेलंगाना सरकार ने डा. रेडी के हत्यारों को सजा देने की मांग की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »