18 Apr 2024, 20:37:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ठंड से बचने के लिए अब गायों को मिलेगा मखमली कोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 6:27PM | Updated Date: Nov 30 2019 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। उत्तर प्रदेश का अयोध्या नगर निगम गायों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें मखमली कोट पहनाने की तैयारी कर रहा है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय एवं नगर आयुक्त डा. नीरज शुक्ला ने शनिवार को संयुक्त रूप से बताया कि अयोध्या नगर निगम के गायों को ठंड से बचाने के लिये उन्हें कोट पहनाने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम के बैंसिंह स्थित कार्यशाला में करीब 1200 गाय हैं, जिसको ठंड से बचाने के लिये कोट पहनाने की तैयारी चल रही है। यह व्यवस्था दो-तीन चरणों में लागू होगी। 
 
उन्होने बताया कि अयोध्या की एकमात्र सरकारी गौशाला में गायों को ठंड से बचाने के लिये कोट पहनाया जायेगा। पहले चरण में जिले में तीन सौ काऊ कोट जुटाये जायेंगे साथ ही गौशालाओं में ठंड भगाने के लिये अलाव भी जलाये जायेंगे। गायों को ठंड से बचाने के लिये वहीं काऊ शेड में मोटे पर्दे भी लगाने की योजना है।
 
इसके पहले गौशाला में सौ बछड़ों के लिये तीन लेयर का कोट तैयार कराया जा रहा है। पहले मुलायम कपड़ा, उसके बाद फोम फिर जूट लगाकर उसे बनाया जायेगा। पहले कपड़ा इसलिये कि उन्हें गड़े नहीं, फिर फोम इस वजह से कि गीली जगह बैठने पर वह आसानी से सोख ले और गर्माहट प्रदान करने के लिये काम आयेगा। इसका सैम्पल भी तैयार किया गया है। 
 
 उन्होंने बताया कि इसकी कीमत 250 और 300 रुपये के बीच आयेगी। मादा पशुओं के लिये भी अलग डिजाइन होगी। मादा और नर पशुओं के लिये अलग-अलग डिजाइन होगी क्योंकि उन्हें पहनाने पर पहचाना जा सके। उन्होंने बताया कि वहीं मादा के लिये दो लेयर कोट बनेगा। इसे डॉगी स्टाइल से बांधने की व्यवस्था होगी ताकि सभी गाय व उनके बच्चे ये कोट पहनकर शीतलहरी से बच सकें।  महापौर ऋषिकेश ने बताया कि गौमाता पर पूरा फोकस है। उन्हें काऊ कोट के अलावा शीतलहरी से बचने के लिये जो भी इंतजाम होंगे वह अयोध्या नगर निगम करेगी। इसे हम लोग एक बेहतरीन गौशाला के रूप में विकसित कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »