20 Apr 2024, 17:42:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नये जोश के साथ लोगों के सशक्तिकरण में जुटी रहेगी सरकार : PM मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 3:54PM | Updated Date: Nov 30 2019 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि उनकी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ’ के मूल मंत्र के साथ नये जोश से देश के लोगों के सशक्तिकरण और प्रगति के लिए काम करती रहेगी। राष्ट्रीय जनतात्रिक गठबंधन सरकार के केन्द्र में छह महीने पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने आज ट्विट कर कहा, ‘‘ पिछले छह महीने के दौरान हमने विकास , सामाजिक सशक्तिकरण और देश की एकता को मजबूत बनाने के लिए अनेक निर्णय किये हैं।
 
आने वाले समय में भी हम समृद्ध तथा प्रगतिशील नव भारत के निर्माण के लिए और कदम भी उठायेंगे। एक अन्य ट्विट में उन्होंने कहा, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र से प्रेरणा लेते हुए और 130 करोड़ देशवासियों के आर्शीवाद से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार नये जोश के साथ भारत के विकास तथा 130 करोड़ देशवासियों के जीवन स्तर को उपर उठाने के कार्यों में जुटी है। उल्लेखनीय है कि गत मई में लोकसभा चुनाव जीतकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने दोबारा केन्द्र की सत्ता हासिल की थी। मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार ने गत 30 मई को शपथ ली थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »