25 Apr 2024, 01:59:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फ्लोर टेस्ट से पहले राउत का बड़ा दावा- हमारे पास 170+ विधायकों का समर्थन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 1:09PM | Updated Date: Nov 30 2019 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार को आज विधानसभा में विश्वास मत साबित करना है। विश्वास मत पर वोटिंग दोपहर बाद होगी। शुक्रवार को एनसीपी के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल को प्रोटेम स्पीकर चुना गया। विश्वास मत साबित करने के लिए आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस बीच विश्वास मत पर वोटिंग से ठीक पहले, शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है।
 
शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया कि गठबंधन को 170 से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है। संजय राउत ने ट्वीट किया, 'आज बहुमत का दिन.. 170+++++, हमको मिटा सके ये जमाने में दम नहीं, हमसे जमाना खुद है... जमाने से हम नहीं।' हालांकि, संजय राउत ने यह नहीं बताया कि गठबंधन का समर्थन करने वाले अन्य सदस्य कौन हैं। शिवसेना की पूर्व सहयोगी भाजपा 105 सदस्यों के साथ सदन में सबसे बड़ी पार्टी है और वह विपक्ष की भूमिका में रहेगी। महाराष्ट्र में महीने भर चले सियासी उठापटक के बाद शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई है।
 
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गठबंधन सरकार को बहुमत साबित करने के लिए 3 दिसंबर तक का वक्त दिया था। 288 सदस्यीय विधानसभा में शिवसेना के 56 सदस्य हैं, जबकि एनसीपी के 54 सदस्य और कांग्रेस के 44 विधायक हैं। तीनों दलों को मिलाकर 154 की संख्या के साथ गठबंधन सरकार आसानी से बहुमत के लिए जरूरी 145 विधायकों के आंकड़े को पार करती दिखाई दे रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »