29 Mar 2024, 05:28:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सूरत में हुई ईको फ्रेंडली शादी - न घोड़ा-गाड़ी- न पटाखे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 11:39AM | Updated Date: Nov 30 2019 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। इन दिनों गुजरात के सूरत की एक शादी काफी चर्चा में है।  यह शादी सूरत में रहने वाली जील देसाई ने मेक्सिको में रहने वाले घीयरमो केबरेरा से शादी करके घर बसाने की चाहत रखी है लेकिन यह चाहत आज एक चर्चा का विषय बनकर रह गई है। सूरत के परिवार ने अपनी बेटी की शादी के लिए जोरों पर तैयारीया शरू कर दी है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेक्सिको महेमान सूरत पहुँच चुके है।
 
यह शादी बाकी शादियों की तरह नही की जा रही बल्कि एक अलग प्रकार से दूल्हा दुल्हन इस विवाह के बंधन में बंधने जा रहे है। इस शादी में आतिशबाजी, घोड़ा-गाड़ी, डेकोरेशन, प्लास्टिक जैसी चीजों का इस्तेमाल नही होगा। लोगों के दिमाग मे एक ही बात चल रही है आखिरकार बिना बारात, बिना घोड़ा गाड़ी बिना बेंड के ये शादी कैसे होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »