23 Apr 2024, 20:40:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महाराष्ट्र विस में शनिवार को होगा शक्ति परीक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 2:27AM | Updated Date: Nov 30 2019 2:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस गठबंधन की सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी का महाराष्ट्र विधानसभा में शनिवार को शक्ति परीक्षण होगा। सदन का विशेष सत्र शनिवार को बुलाया गया है जिसमें राकांपा के वरिष्ठ विधायक अस्थाई अध्यक्ष बनाये जायेंगे। प्रोटेम स्पीकर विशेष सत्र की कार्यवाही का संचालन करेंगे। गुरुवार को नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को तीन दिसंबर तक सदन में अपना बहुमत साबित करना है।

एमवीए ने 170 से अधिक विधायकों के साथ होने का दावा किया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि हम सदन में आसानी से अपना बहुमत सिद्ध कर देंगे। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर 26 नवंबर को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 287 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर को नियुक्त किया था। अस्थायी अध्यक्ष कालीदास एन. कोलम्बकर ने नये विधायकों को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »