26 Apr 2024, 04:08:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

असम कांग्रेस का कोई भी नेता शाह की बैठक में नहीं होंगे शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 1:33AM | Updated Date: Nov 30 2019 1:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। असम कांग्रेस का कोई भी नेता नागरिकता संशोधन विधेयक पर विभिन्न राजनीतिक दलों और राजनीतिक संगठनों से चर्चा के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से शनिवार को नयी दिल्ली में आयोजित बैठक में शामिल नहीं होगा। विधान सभा में विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने कहा कि पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व में बैठक में अपना पक्ष रखेगा। सैकिया ने कहा,‘‘इस बैठक में शामिल होने के लिए हमें नयी दिल्ली से कोई निर्देश नहीं मिला है। 

हमारा केन्द्रीय नेतृत्व ही इस बैठक में अपना पक्ष रखेगा।’’ उन्होंने कहा कि शाह ने कांग्रेस को कल मिलने के लिए  आमंत्रित किया है। उल्लेखनीय है कि शाह ने संसद के चालू शीतलकालीन सत्र में नागरिकता संशोधन विधयक पेश करने से पहले पूर्वोत्तर के कई राजनीतिक दलों और राजनीतिक संगठनों से चर्चा के लिए शनिवार को नयी दिल्ली में बैठक आयोजित की है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »