20 Apr 2024, 02:41:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास ‘सूर्य किरण’ तीन से 16 दिसम्बर तक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 12:30AM | Updated Date: Nov 30 2019 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। भारत नेपाल संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास ‘सूर्य किरण-14’ का आयोजन नेपाल स्थित रूपंदेही जिले के सलझंडी में तीन से 16 दिसम्बर तक किया जाएगा। अधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  भारत एवं नेपाल की सेना के बीच होने वाले इस संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेना की समान संख्या 300 सैन्य कर्मियों की एक-एक सैनिक टुकड़ी द्वारा संयुक्त युद्ध अभ्यास किया जाएगा। युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद विरोधी अभियानों एवं विद्रोह के खिलाफ कार्रवाई तथा प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के दौरान की गई मानवीय सहायता के अपने-अपने अनुभवों को साझा कर इसका व्यापक लाभ उठाएगी।

उन्होंने बताया कि सूर्य किरण युद्धाभ्यास बारी-बारी से भारत एवं नेपाल में आयोजित किया जाता है। भारतीय सेना द्वारा इस तरह की सैन्य संयुक्त युद्ध अभ्यास विभिन्न देशों में आयोजित किए जाते हैं। इस सैन्य संयुक्त युद्ध अभ्यास में दोनों देशों द्वारा आतंकवाद के बदलते तरीकों के खिलाफ सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इस का मुख्य उद्देश्य नेपाल तथा भारतीय सैनिकों में आपसी सैन्य समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ जंगल वारफेयर से एवं आतंकवाद विरोधी अभियानों में सफल संचालन के लिए दोनों देशों की सेना के बीच समन्वय विकास स्थापित करना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »