24 Apr 2024, 03:01:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP आलाकमान को सफाई देने पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा, संसद में देगी बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 12:45PM | Updated Date: Nov 29 2019 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किल अभी कम होती नजर नहीं आ रही हैं। वे लोकसभा में नाथूराम गोड्से को 'देशभक्त' बता दिया था। इसके बाद विपक्ष दल उनके खिलाफ कार्रवाई करने पर अड़ी हुई है। इस मामले में कांग्रेस कल लोकसभा का वॉकआउट कर गई थी। इसी बीच आज भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आज संसद में अपने बयान पर सफाई दे सकती हैं। इससे पहले प्रज्ञा ठाकुर ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिलने पहुंची हैं।
 
प्रज्ञा ठाकुर की संसद परिसर में बीजेपी आलाकमान के नेताओं के साथ बैठक चल रही है। सूत्रों ने बताया कि साध्वी प्रज्ञा अपनी सफाई में कहेंगी कि उनका बयान शहीद ऊधम सिंह पर था। अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंचा है तो वो माफी मांगती हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर के कोतवाली पुलिस स्टेशन में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता आज भी साध्वी के बयान के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »