25 Apr 2024, 11:24:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बेहद खूबसूरत है देवेंद्र फडणवीस की पत्नी, करती हैं ये काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 11:56AM | Updated Date: Nov 29 2019 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से महज साढ़े तीन दिन में इस्तीफा देने वाले देवेंद्र फडणवीस के साथ उनकी पत्नी मजबूती से खड़ी दिख रही हैं। अमृता फडणवीस ने सियासी ड्रामे से भरपूर घटनाक्रम के बीच शायराना अंदाज में पति की वापसी का भरोसा जताया। अमृता फडणवीस ने शायराना अंदाज में ट्वीट किया। अमृता का यह ट्वीट तब आया जब उनके पति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पेशे से बैंकर अमृता फडणवीस ने लिखा है कि पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिजा की जद में हूं मौसम ज़रा बदलने दे। उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों का आभार जताते हुए कहा, 'आपकी वहिनी (भाई की पत्नी) के तौर पर यादगार पांच साल के लिए आप सबका शुक्रिया।
 
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस और अमृता 2005 में शादी के बंधन में बंधे थे और उनकी एक बेटी भी है। उनके पेशे की बात करें तो अमृता एक बैंकर है। उन्हें सिंगिंग का भी शौक है।अमृता से एक बार ये पूछा गया था कि क्या उनके पति रोमांटिक हैं तो उन्होंने जवाब दिया था कि वे कभी इस बात पे ध्यान नहीं देते कि मैंने क्या पहना है? मेरा वजन घट रहा है या बढ़ रहा है या मेरा हेयर स्टाइल कैसा है? वह मुझसे इतना प्यार करते हैं कि मेरे भीतर होने वाले बदलावों को देख पाते हैं। इसलिए वे एक रोमांटिक इंसान है। अमृता ने देवेंद्र के बारे में और भी खुलासे किए और कहा कि वे हमेशा पहले सॉरी बोलते हैं और अपने घर में अमृता ही बॉस हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »