24 Apr 2024, 05:02:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राज्‍यपाल को देख बोलीं CM ममता - तू चीज बड़ी है मस्त मस्त....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 11:23AM | Updated Date: Nov 29 2019 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल सरकार और राज्यपाल के बीच तल्खी दिखने के बाद, जगदीप धनखड़ ने बुधवार (27 नवंबर) को सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके लिए कथित रूप से कहा 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त कह कर मेरा मजाक उड़ाया है। राज्यपाल का यह ट्वीट वायरल हो गया है और एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी सरकार के बीच तल्खी बढ़ गई है।
 
अखबार की कटिंग शेयर करते हुए राज्यपाल ने कैप्शन में लिखा कि मैं सीएम को इसका जवाब देने ठीक नहीं समझता क्योंकि मैं उनके पद का सम्मान करता हूं। राज्यपाल जगदीप ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें मुख्यमंत्री संविधान दिवस पर कार्यक्रम के समापन के बाद मीडियकर्मियों से बात कर रही हैं। बता दें कि, जिस गाने की बात राज्यपाल ने ट्विटर पर किया है वह 1994 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' का गाना है।
 
एक अन्य ट्वीट में राज्यपाल ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सम्मान करने में कभी कोई कमी नहीं की। मैं उनका व्यक्तिगत रूप से भी सम्मान करता हूं। इसके अलावा उन्होंने अपने और ममता के बीच तल्खी की खबरों पर कहा कि संविधान दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान उनके बीच कोई बात नहीं हुई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »