24 Apr 2024, 12:09:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोविंद ने वृन्दावन में किया अक्षयपात्र रसोई का अवलोकन, बच्चों को भोजन परोसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 12:51AM | Updated Date: Nov 29 2019 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज यहां मथुरा के वृन्दावन  स्थित अक्षयपात्र संस्था की स्वचालित रसोई का अवलोकन किया और अपने हाथों से कई प्राइमरी स्कूलों के 32 बच्चों को भोजन परोसा। अधिकांश बच्चे गोडा आटस, रामताल, नारायणपुर, बाटी, मघेरा, नारायणपुर, नगला भरतिया गांव के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले थे। कोविंद के साथ उनकी पत्नी धर्मपत्नी सविता कोविंद, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संस्था के चेयरमैन मधुपंडित दास ने भी बच्चों को भोजन परोसा। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन मधु पंडित दास ने कहा कि  वे आज गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि अपने अति व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर राष्ट्रपति ने न/न केवल यहां की केन्द्रीयकृत मशीन से बन रहे स्वच्छ भोजन की प्रक्रिया को देखा, बल्कि उनके अनुरोध पर आसपास के कई स्कूल के बच्चों को यहां बना भोजन परोसा। 

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाटी की कक्षा आठवीं की छात्रा मनीषा कुमारी को आज जब अक्षय पात्र वृन्दावन में राष्ट्रपति कोविंद, राज्यपाला आनन्दीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्षयपात्र की स्वचालित रसोई का भोजन परोसा तो वह फूली नही समा रही थी। उसने बड़े सरल भाव से कहा कि उसने कभी सोचा नही था कि राष्ट्रपति उसे भोजन परोसेंगे। कुछ ऐसा ही हाल नगला भरतिया के स्कूल के छठी कक्षा के छात्र युवराज का था। राष्ट्रपति ने भी बच्चों को खूब प्यार दिया तथा उनके साथ न केवल फोटो खिंचवाया बल्कि फोटों खिंचवाने के बाद उन्होंने स्वयं कहा कि एक एक फोटो इन सभी बच्चों को दे दिया जाय। पूर्व में भक्ति वेदान्त स्वामी मार्ग स्थित अक्षय पात्र परिसर वृन्दावन में कोविंद ,उनकी धर्मपत्नी सविता कोविंद, राज्यपाल पटेल एवं मुख्यमंत्री के पहुंचने पर उनका स्वागत अक्षयपात्र के चेयरमैन मधु पंडित दास, एवं वाइस चेयरमैन चंचलापति दास ने पुष्पगुच्छ देकर किया। उन्होंने अक्षय पात्र में स्थित चन्द्रोदय मंदिर में राधा वृन्दावनचन्द्र के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »