29 Mar 2024, 05:07:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व हिन्दू परिषद अब छेड़ेगा हित चिंतक बनाने का अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2019 7:12PM | Updated Date: Nov 28 2019 7:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। अयोध्या में रामजन्मभूमि के पक्ष में फैसला आने से  उत्साहित विश्व हिन्दू परिषद ने एक दिसम्बर देश भर में 51 लाख हित चिंतक बनाने के अभियान को रफ्तार देगा। विहिप के पूर्वी क्षेत्र के संगठन मंत्री अम्बरीश ने गुरूवार को बताया कि उच्चतम  न्यायालय के मंदिर के पक्ष में दिये गये फैसले से उत्साहित विहिप ने इस साल  पूरे देश में 51 लाख हित चिंतक बनाने का लक्ष्य तय किया है जिसकी शुरुआत  25 नवम्बर से हो गयी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न  प्रांतों में इस अभियान की शुरुआत एक दिसम्बर से किया जायेगा। 

संगठन को  सुदृढ़ बनाने की योजना के अन्तर्गत चलाये जाने वाले अभियान के साथ ही विहिप  नेतृत्व ने कारसेवकों को सम्मानित करने की भी योजना बनायी है। अम्बरीश ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन राष्ट्रीय स्वाभिमान की स्थापना का आंदोलन था। इस आंदोलन में जाति-पात से ऊपर उठकर पूरे हिन्दू  समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। उसी का परिणाम है कि मंदिर निर्माण का  रास्ता साफ हो गया। उन्होंने कहा कि यद्यपि आंदोलन में पूरे देश के सभी  प्रांतों के रामभक्तों की हिस्सेदारी थी फिर भी पूरे आंदोलन का केन्द्र उत्तर प्रदेश ही रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »