24 Apr 2024, 14:18:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह बोले - वाजपेयी सरकार ने झारखंड बनाया, मोदी अब इसे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2019 3:03PM | Updated Date: Nov 28 2019 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुरूवार को  को कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने झारखंड बनाया और नरेंद्र मोदी सरकार इसे आगे ले जा रही है। शाह ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि झारखंड ने पहले की सरकारों के कार्यकाल में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार देखे हैं लेकिन राज्य में रघुबर दास सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं हैं।
 
उन्होंने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और राजद गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हेमंत बाबू (सोरेन) से पूछना चाहूंगा कि जब झारखंड के युवा अलग राज्य के लिये लड़ाई लड़ रहे थे तब कांग्रेस का रुख क्या था।' गृह मंत्री ने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है और रघुबर दास सरकार ने झारखंड में नक्सलवाद को जमीन से 20 फुट भीतर दफना दिया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दास सरकार ने राज्य में 38 लाख घरों में बिजली पहुंचायी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »