29 Mar 2024, 07:04:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बदनाम न करें, किसी भी दंगे में शामिल नहीं होते हैं हिन्दू : गिरिराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2019 12:31PM | Updated Date: Nov 28 2019 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगूसराय। अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन द्वारा दिए गए विवादित बयान का बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जोरदार प्रतिकार किया है। उन्होंने कहा है कि हिंदुस्तान में हुए किसी भी दंगे में कोई हिन्दू शामिल नहीं हुए हैं।
गिरिराज सिंह ने बुधवार की रात ट्वीट कर कहा है कि 'राजीव धवन जी, कांग्रेस के इशारे पर हिंदुओं को बदनाम ना करें और उन्हें दंगाई ना कहें। हिंदुस्तान का इतिहास गवाह है और मैं चुनौती के साथ कहता हूं कि हिंदुस्तान में जितने भी दंगे हुए उसमें हिंदू शामिल नहीं हैं।'
 
उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अयोध्या मामले में के संबंध में कहा कि इस मामले में अदालत के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे। उसके बाद राजीव धवन ने यह बयान दिया है कि मुस्लिमों के साथ अन्याय हुआ और अयोध्या विवाद केस में उन्हें ऑफर की गई कोई जमीन कबूल नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही बुधवार को राजीव धवन ने कहा कि देश की शांति और सौहार्द को हमेशा हिंदू ही बिगाड़ते हैं, शांति को नुकसान पहुंचाते हैं। मुस्लिम ऐसा कभी नहीं करते।
 
राजीव धवन के इसी विवादित बयान के बाद गिरिराज सिंह ने बुधवार की देर रात ट्विटर के माध्यम से जोरदार प्रतिकार किया। गिरिराज सिंह के ट्वीट करते ही हजारों यूजर्स ने प्रतिक्रिया की झड़ी लगा दी है तथा राजीव धवन और कांग्रेस पर जोरदार हमला कर रहे हैं।
 
 
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »