19 Mar 2024, 08:38:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शाह ने J.K में बोला झूठ, नक्सल मुक्त नहीं हुआ प्रदेश : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 1:42AM | Updated Date: Nov 22 2019 1:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलग-अलग चुनावी सभाओं में झारखंड से नक्सलियों का सफाया हो जाने के किए गए दावे पर तीखा प्रहार करते हुए आज कहा कि शाह ने प्रदेश के लोगों के सामने झूठ बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गृहमंत्री शाह का झारखंड से नक्सलियों का सफाया हो जाने का वक्तव्य झूठ का पुलिंदा है क्योंकि चुनाव आयोग ने उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर कहा है कि राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से 67 नक्सल प्रभावित हैं। इसलिए, पिछले पांच सालों में किसी भी उद्योगपति ने झारखंड में उद्योग नहीं लगाया है।
 
दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार में ही आदिवासियों के ‘जल, जंगल और जमीन’ की रक्षा के लिए भूमि अधिग्रहण कानून, पेसा अधिनियम और वन अधिनियम अस्तित्व में आया। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य गठन के लिए कांग्रेस के योगदान को यहां जनता कभी नहीं भूलेगी। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा के भ्रष्ट और घोटालों में संलिप्त नेताओं के चेहरों को नहीं भूलेगी। उन्होंने रघुवर दास सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यह घोर आश्चर्य का विषय है कि जो सरकार राज्य को 24 बिजली नहीं दे पाई वह चुनाव से पहले विकास के दावे कर रही है।’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »