29 Mar 2024, 04:21:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा दे सकती है मोदी सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 3:05PM | Updated Date: Oct 23 2019 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार दिवाली से पहले किसानों को बड़ी तोहफा दे सकती है। सरकार रबी की फसलों का समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने का ऐलान आज कर सकती है। कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी की उम्मीद है। मएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ने से निश्चित रूप से किसानों को बड़ा फायदा होगा। रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि की सिफारिश सीएसीपी यानी कृषि लागत एवं मूल्य आयोग ने की थी। अब केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक से किसानों को काफी उम्मीदें हैं। उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है।
 
सीएसीपी ने गेहूं का एमएसपी 1925 रुपए और सरसों का 4425 रुपए प्रति क्विंटल करने की सिफारिश की है। चने का 4825 रुपए, मसूर का 4800 और कुसुम का 5215 रुपए प्रति क्विटंल करने की सिफारिश की गई है। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की वजह से रबी की फसलों के समर्थन मूल्य की घोषणा में देरी हुई। दोनों राज्यों में बीते सोमवार को मतदान हो चुका है। इसलिए, अब समर्थन मूल्य घोषित किए जा सकते हैं। सरकार सीएसीपी की सिफारिशों में कुछ बदलाव भी कर सकती है। गेहूं का मौजूदा एमएसपी 1840 रुपए, चने का 4620 रुपए, मसूर का 4475, सरसों का 4200 और कुसुम का 4945 रुपए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »