29 Mar 2024, 15:12:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

24 घंटों के लिए बंद रहेंगे पेट्रोल पंप - जल्‍द गाड़ी करवा लें फूल...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 3:03PM | Updated Date: Oct 23 2019 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर अधिक वैट होने के विरोध में आज सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स ऐसोसिएशन ने राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों पर बढ़े वैट के विरोध में 24 घंटे (आज सुबह छह बजे से गुरुवार सुबह छह बजे तक) पेट्रोल पंप बंद रखने का एलान किया है। पेट्रोल पंप बंद रहने से लोगों को परेशानी होने की संभावना है। बुधवार को प्रदेशभर के करीब 4,500 हजार पेट्रोल पंपों पर 'नो सेल, नो परचेज' यानी हड़ताल रहेगी। कारण है, अन्य राज्यों के मुकाबले राजस्थान में वैट ज्यादा होने के कारण पेट्रोल और डीजल की खपत कम होना है। वैट को कम करने की मांग को लेकर बुधवार को सुबह 6 बजे से गुरुवार सुबह 6 बजे तक यानी 24 घंटों के लिए पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
 
ऐसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने कहा, ‘‘राज्य के सभी पेट्रोल पंप बुधवार सुबह छह बजे से गुरुवार सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने वैट बढा दिया है... हमने पथ उपकर हटाने की मांग भी की है। इस समय राज्य में पेट्रोल डीजल उत्तरी भारत के सभी अन्य राज्यों की तुलना में पांच रुपये से लेकर साढे आठ रुपये तक महंगा है। 
 
इससे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से लगती सीमा पर हमारे पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर हैं। उल्लेखनीय है कि जुलाई माह में केंद्र सरकार ने आम बजट में विशेष उत्पाद शुल्क एक रुपये तथा पथ उपकर में एक रुपये बढोतरी करने की घोषणा की। इसके बाद राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर पेट्रोल पर वैट को 26 से बढाकर 30 प्रतिशत व डीजल पर वैट को 18 से बढाकर 22 प्रतिशत कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »