25 Apr 2024, 15:33:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारतीय परिपेक्ष्य में इतिहास लिखने की जरुरत : नायडु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 12:05AM | Updated Date: Oct 22 2019 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने भारतीय भाषाओं की समृद्धि पर जोर देते हुए सोमवार को कहा कि भारत का इतिहास भारतीय परिपेक्ष्य में लिखा जाना चाहिए। नायडु ने यहां दिल्ली तमिल छात्र संगठन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिटिश इतिहासकारों ने अपने निहित स्वार्थ साधने के लिए भारतीय इतिहास के लेखन से अपने मकसद को पूरा किया है।
 
उन्होंने कहा कि वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को अंग्रेज इतिहासकारों ने सिर्फ एक विद्रोह बताया है। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा प्रणाली में भारतीय संस्कृति एवं परंपरायें झलकनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में 19500 से ज्यादा बोलियों और भाषा का इस्तेमाल होता है। ये विरासत समृद्ध की जानी चाहिए। उन्होने कहा कि छात्र राष्ट्र के भविष्य है। उन्हें शिक्षा दीक्षा के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराये जाने चाहिए और राष्ट्र के समक्ष मुद्दों से भी अवगत कराया जाना चाहिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »