17 Apr 2024, 04:46:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

3 सगी बहनों का एक ही पति - मिलकर ऐसे मनाया करवा चौथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 1:26PM | Updated Date: Oct 19 2019 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सतना। देश और दुनिया में विवाहित महिलाओं ने गुरुवार को पति की दीघार्यु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और रात को चांद को देखकर जल ग्रहण किया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है । फोटो में तीन महिलाएं एक साथ करवा चौथ मना रहीं हैं, छलनी से एक ही पुरुष को देख रहीं हैं। दरअसल, ये तीनों बहनें हैं और तीनों ने एक ही युवक से शादी की है। 12 साल से तीनों बहनें एक ही छत के नीचे एक ही पति के साथ रहतीं हैं। तीनों की 2-2 संतानें हैं। 
 
सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तीन महिलाएं जिन्हें आपस में सगी बहन बताया जा रहा है, हाथ में छलनी लेकर अपने पति का चेहरा देख रही है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित चित्रकूट के लोढ़वारा की काशीराम कॉलोनी में रहने वाले कृष्णा की लगभग 12 साल पहले तीन सगी बहनों शोभा, रीना और पिंकी के साथ शादी हुई थी। उसके बाद से तीनों बहनें उसी के साथ रह रही हैं। तीनों के दो-दो बच्चे भी हैं। अन्य विवाहित महिलाओं की तरह तीनों बहनों ने भी करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा और शाम को चांद की मौजूदगी में छलनी से अपने पति के चेहरे को निहारा। तीनों बहनों ने पूरा शृंगार कर अपने पति की विधि-विधान से पूजा की। उस मौके की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »